Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 29, 2026

पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, वित्तविहीन शिक्षकों को देंगे मानदेय : अखिलेश

पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, वित्तविहीन शिक्षकों को देंगे मानदेय : अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी विधायकों और प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें सपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने जा रही है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नेताजी के समय से शिक्षकों के लिए काम करती रही है।



अखिलेश ने कहा कि जब भी मौका मिला, समाजवादी पार्टी ने शिक्षकों के हित में फैसले लिए। वित्तविहीन शिक्षकों के लिए बजट में मानदेय के लिए व्यवस्था करेंगे। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और तदर्थ प्रधानाचार्यों के वेतन संबंधी धारा 12,18 व 21 को बहाल किया जाएगा। आधुनिक मदरसा शिक्षकों का वेतन बहाल किया जाएगा। संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का समाधान होगा।


बसपा सुप्रीमो मायावती के ईवीएम हटाने के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि हम तो पहले ही कह चुके हैं कि ईवीएम से चुनाव जीतकर ईवीएम को हटाएंगे। विकसित देश तक ईवीएम से चुनाव नहीं कराते हैं।


सरकार बनने पर डिग्री कॉलेजों में खत्म करेंगे सेमेस्टर सिस्टम



■ इन्हें की जिताने की अपील : अखिलेश ने मतदाताओं से मिर्जापुर- वाराणसी शिक्षक खंड के प्रत्याशी व वर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील कुमार, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी प्रकाशचंद्र गुप्ता, गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से कमलेश यादव, मुरादाबाद-बरेली शिक्षक क्षेत्र से दानिश अख्तर, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से नितिन तोमर और वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी व वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा, झांसी स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी व वर्तमान एमएलसी डॉ. मान सिंह, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से शशांक यादव, मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से परमइंदर भाटी, लखनऊ स्नातक क्षेत्र से कांति सिंह को चुनाव जिताने की अपील की।


■ राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी उतारेगी सपा : समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारेगी, हालांकि संख्याबल के लिहाज से उसके पास दो ही प्रत्याशी जिताने के समीकरण हैं। सूत्र बताते हैं कि विधायकों की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रो. रामगोपाल यादव को पुनः राज्यसभा भेजने की बात कही। दूसरे प्रत्याशी यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को बनाए जाने के संकेत दिए। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि राज्यसभा के लिए सपा के नाम आपके (पत्रकारों के) लिए भी चौकाने वाले रहेंगे।


पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, वित्तविहीन शिक्षकों को देंगे मानदेय : अखिलेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link