सुल्तानपुर में 25 सितंबर को सभी माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित
सुल्तानपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में अत्यधिक वर्षा, चक्रवाती तूफान एवं तेज हवाएं चलने की चेतावनी को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, सुल्तानपुर ने 25 सितंबर 2026 को जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
कार्यालय आदेश के अनुसार यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई/आईएससी बोर्ड एवं संस्कृत बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों में दिनांक 25 सितंबर 2026 को अवकाश रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्याओं को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालय के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
आदेश जारी करने की तिथि: 24 सितंबर 2026
स्थान: सुल्तानपुर

