PGT भर्ती : पीजी में 50% अंक व बीएड की अनिवार्यता से एक बार छूट मांगी
। यूपी में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में प्रवक्ताओं (पीजीटी) के 2615 पदों पर भर्ती के लिए बीएड व परास्नातक (पीजी) में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए जाने से छूट मांगी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को पत्र भेजा है।
पत्र में एक बार के लिए छूट मांगी गई है। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से बीएड और पीजी में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्यता को लेकर नियमावली में बदलाव करने को शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर अभ्यर्थी प्रयागराज में आमरण अनशन पर बैठ गए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह एनसीटीई को पत्र लिखकर एक बार के लिए नियमों को शिथिल किए जाने की छूट मांगे।

