मांगः एक दिन और एक पाली में हो सुपर टीईटी
प्रयागराज। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सुपर टीईटी परीक्षा दिसंबर में दो दिनों की बजाय एक ही दिन, एक ही शिफ्ट में कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि अलग-अलग दिनों एवं शिफ्टों में परीक्षा कराने की स्थिति में नॉर्मलाइजेशन लागू हो सकती है। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के चयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
