Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 25, 2026

यूपी: नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, यहां आ गया डीएम का आदेश; भारी बारिश के कारण लिया निर्णय

यूपी: नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, यहां आ गया डीएम का आदेश; भारी बारिश के कारण लिया निर्णय

अयोध्या में भारी बारिश को देखते हुए शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसका आदेश जारी किया है।






अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। बारिश के दौरान बच्चों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन के लिए कक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।





जिन विद्यालयों में डीएलएड की परीक्षाएं चल रही हैं, वहां परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी। परीक्षा की तारीख और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी: नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, यहां आ गया डीएम का आदेश; भारी बारिश के कारण लिया निर्णय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link