Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 7, 2026

60 हजार शिक्षक भर्ती के लिए बेमियादी धरने पर बैठे बेरोजगार

60 हजार शिक्षक भर्ती के लिए बेमियादी धरने पर बैठे बेरोजगार

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 60 हजार पद पर भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार शनिवार से बेमियादी धरने पर बैठ गए। बेरोजगारों का कहना है कि हाल ही में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने यह स्वीकार किया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में 48,883 और शहरी क्षेत्रों में 12,075 पद रिक्त हैं। इसके बावजूद आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भी सरकार केवल 11,508 पदों पर ही भर्ती करने जा रही है।प्रदेश में 15 से 20 लाख अभ्यर्थी टीईटी एवं सीटीईटी उत्तीर्ण कर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।



 ऐसे में जब तक 60 हजार पदों पर भर्ती शुरू नहीं होती उनका धरना तब तक जारी रहेगा। धरना देने वालों में डीएलएड मोर्चा के अध्यक्ष रजत सिंह, लवकुश मौर्या, तेज प्रताप यादव, मुकेश कुमार, पवन पांडेय, आकाश द्विवेदी, सुभाष, दीपक, अजीत, धर्मवीर, शिखा यादव, अंजली आदि शामिल रहीं।


60 हजार शिक्षक भर्ती के लिए बेमियादी धरने पर बैठे बेरोजगार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link