Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 7, 2026

ज़िले में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूल बंद, डीएम ने घोषित किया अवकाश

मुरादाबाद में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूल बंद, डीएम ने घोषित किया अवकाश

मुरादाबाद, 7 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव और आवागमन में उत्पन्न असुविधाओं को देखते हुए जिलाधिकारी मुरादाबाद ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनजर आज 7 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।


जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, मुरादाबाद जनपद के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश रहेगा। यह आदेश CBSE, ICSE, UP Board सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए विद्यालय बंद रहेंगे। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय आदेश का उल्लंघन करते हुए खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।





ज़िले में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूल बंद, डीएम ने घोषित किया अवकाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link