Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 7, 2026

तथ्य छिपाकर नौकरी कर रहे चार शिक्षक बर्खास्त, जानिए बर्खास्तगी का कारण

तथ्य छिपाकर नौकरी कर रहे चार शिक्षक बर्खास्त, जानिए बर्खास्तगी का कारण

आजमगढ़, । जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत चार शिक्षकों को बीएसए ने शनिवार को बर्खास्त कर दिया। आरोप है कि इन शिक्षकों ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में गलत तथ्यों के आधार पर नौकरी हासिल कर ली थी।








बर्खास्तगी का कारण


बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए 22 दिसबंर 2018 आवेदन की अंतिम तिथि थी। अंतिम के बाद इन शिक्षकों ने बीटीसी बैच 2015 द्वितीय पाठ्यक्रम चतुर्थ सेमेस्टर आंशिक परीक्षा 2019 में पास की। इस संबंध में चारों शिक्षकों को पांच जून 2025 को कार्यालय से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोबारा छह जुलाई 2026 को कार्यालय से पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद भी आरोपी शिक्षकों की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिस पर इनकी नियुक्ति शून्य करते हुए सेवा निरस्त कर दी गई। शिक्षकों द्वारा आहरित वेतन की रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं।




ये शिक्षक हुए बर्खास्त


चंद्रलेखा पांडेय पुत्र रामदत्त निवासी जमीन कटघर, तैनाती सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मखदूमार, पल्हनी।




अंबरेश मिश्रा पुत्र विद्यासागर निवासी विश्वनाथपुर, जनपद मऊ, तैनाती सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय शोधनपट्टी, बिलरियागंज।




कल्पना पांडेय पुत्री रामदुलार पांडेय निवासी हरैया, सगड़ी, तैनाती सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय वसठी अशरफपुर, पवई।






कालिका प्रसाद राय पुत्र उपेंद्र राय निवासी मोहम्मदपुर सगड़ी, तैनाती सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर, पवई।

तथ्य छिपाकर नौकरी कर रहे चार शिक्षक बर्खास्त, जानिए बर्खास्तगी का कारण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link