Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 7, 2026

जिले में भारी बारिश के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

जिले में भारी बारिश के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

बिजनौर में भारी बारिश के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

बिजनौर। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 7 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बिजनौर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पिछले दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण जनपद के विभिन्न ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर स्कूलों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग और यातायात मार्ग भी प्रभावित हुए हैं।


मौसम विभाग की चेतावनी के बाद फैसला

आदेश में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद में तेज से अत्यधिक वर्षा की संभावना जताए जाने का भी उल्लेख किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अवकाश घोषित किया गया है।


इन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश

अवकाश का आदेश जनपद बिजनौर में संचालित—


शासकीय विद्यालय


अशासकीय विद्यालय


CBSE बोर्ड के विद्यालय


ICSE बोर्ड के विद्यालय


मदरसा बोर्ड के विद्यालय


अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालय


नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा।


विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



जिले में भारी बारिश के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link