Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 7, 2026

चाबी से खोला दरवाजा और टीचर का मर्डर कर फरार

 चाबी से खोला दरवाजा और टीचर का मर्डर कर फरार


PATNA (6 SEP): पटना के मसौढ़ी


के कैलूचक मोहल्ले में 46 वर्षीय शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेम प्रसंग को वारदात की मुख्य वजह बताया है. मामले में सहवाजपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ब्रजेश कुमार समेत कई लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपितों में कुछ की भूमिका प्रेम प्रसंग से जुड़ी है और इसी वजह से हत्या किए जाने की बात सामने आई है.


-


घर आता था प्रभारी प्राचार्य


मृतका के पति का आरोप है कि पति की अनुपस्थिति में प्रभारी प्राचार्य का शिक्षिका के घर आना-जाना था. आरोप है कि इसे लेकर कुछ नामजद आरोपित शिक्षिका को मोबाइल पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली देते और जान से मारने की धमकी देते थे. मंटू सिंह के भी शिक्षिका के घर आने-जाने - की बात प्राथमिकी में कही गई है. 


बंद घर में ऐसे घुसे आरोपित


वारदात के बाद सबसे बड़ा सवाल था कि बंद घर में आरोपित दाखिल कैसे हुए. एसडीपीओ राघव दयाल के अनुसार, आरोपितों के पास घर की चावी भी रहती थी. पुलिस के मुताबिक, इसी चाबी से घर खोलकर आरोपित अंदर पहुंचे और शिक्षिका की हत्या कर दी@pravesh


हत्या के बाद गहने ले जाने का भी आरोप


परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या के बाद गोदरेज में रखे गहने भी ले लिए गए. बुधवार को शिक्षिका का शव घर से बरामद हुआ था. फिलहाल नामजद सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

चाबी से खोला दरवाजा और टीचर का मर्डर कर फरार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link