Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 7, 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तेज हुईं तैयारियां

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तेज हुईं तैयारियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण-चन्देल गुट) ने आगामी शिक्षक एमएलसी के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह और महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को जय नारायण पीजी कालेज में संगठन के प्रांतीय राज्य परिषद की बैठक हुई। चेत नारायण सिंह ने कहा कि संगठन प्रत्येक जिले में काल सेंटर का बनाकर शिक्षकों से संपर्क कर सदस्यता अभियान चलाएगा। संगठन की उपलब्धियों को लेकर शिक्षकों के बीच जाएंगे। 




एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव संगठन के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। बैठक में वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, आगरा, लखनऊ और मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा हुई। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा संगठन की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश के सभी स्कूलों में जाएंगे। बैठक में सभी 75 जिलों के अध्यक्ष, मंत्रियों व प्रांतीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को महेश चन्द्र शर्मा, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, प्रदेश मंत्री डॉ. दिवाकर विक्रम सिंह, संजय द्विवेदी, सुलेखा जैन, मुन्ना मिश्रा ने बात रखी।

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तेज हुईं तैयारियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link