Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 28, 2026

केंद्र सरकार पशु बीमा के लिए नया पोर्टल शुरू करेगी

केंद्र सरकार पशु बीमा के लिए नया पोर्टल शुरू करेगी

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार पशुपालक किसानों के लिए पशुधन बीमा से जुड़ी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने जा रही है। केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग सोमवार को पशुधन बीमा पोर्टल शुरू करेगा।






इस डिजिटल मंच के जरिए पशुओं के बीमा की प्रक्रिया, पॉलिसी जारी करने, बीमा दावे के निपटारे, निगरानी और रिपोर्टिंग को एक ही जगह से किया जा सकेगा। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पोर्टल की शुरुआत करेंगे। पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। इससे किसानों के लिए बीमा से जुड़ी जानकारी हासिल करना काफी आसान होगा।




राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत पशुधन बीमा योजना में लाभार्थी को प्रीमियम का केवल 15 फीसदी हिस्सा देना होता है। बाकी प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर वहन करती हैं। सामान्य राज्यों में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 60:40 है, जबकि पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में यह 90:10 और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी सरकारी सहायता का प्रावधान है।




पोर्टल से बीमा दावों की रियल टाइम निगरानी और बेहतर समन्वय की उम्मीद है। पशुओं की पहचान के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैगिंग का भी प्रावधान किया गया है।

केंद्र सरकार पशु बीमा के लिए नया पोर्टल शुरू करेगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link