Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 28, 2026

संबोधन-- छात्रहित में गठित हो राष्ट्रीय युवा आयोग : चिराग

संबोधन-- छात्रहित में गठित हो राष्ट्रीय युवा आयोग : चिराग

प्रतियोगी छात्रों और युवाओं की समस्याओं को लेकर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री मंत्री चिराग पासवान ने ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा आयोग गठित करने की मांग उठाई। संगमतट स्थित परेड मैदान पर रविवार को छात्र-छात्राओं के साथ संवाद में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह महिला और बाल आयोग हैं, उसी तरह युवाओं की समस्याओं व अधिकारों के लिए केंद्र स्तर पर समर्पित युवा आयोग होना चाहिए।





लोकजनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने प्राइवेट हॉस्टल, गेस्ट हाउस और पीजी में मनमाने किराये वसूले जाने तथा सुविधाओं की कमी पर भी निगरानी व नियमन की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि सरकारी विभाग की लापरवाही या पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द होती है तो अगली परीक्षा में छात्रों के आने-जाने, ठहरने और भोजन का खर्च संबंधित विभाग को उठाना चाहिए। रद्द परीक्षा का प्रयास (अटेम्प्ट) भी छात्रों के खाते में नहीं जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह युवाओं से किसी मंत्री की हैसियत से नहीं, बल्कि बड़े भाई के रूप में उनकी समस्याएं सुनने आए हैं। उन्होंने भविष्य में युवाओं की समस्याओं और सुझावों को सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए डिजिटल पोर्टल तैयार करने की भी बात कही। चिराग ने कहा कि परीक्षा तिथियों में बार-बार बदलाव पर रोक लगाने की जरूरत भी बताई। युवाओं से उन्होंने अपनी प्रतिभा पहचानने, कौशल विकसित करने और नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया।



संबोधन-- छात्रहित में गठित हो राष्ट्रीय युवा आयोग : चिराग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link