Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 28, 2026

पीएचडी में दाखिले को एक सीट के लिए पांच दावेदार

पीएचडी में दाखिले को एक सीट के लिए पांच दावेदार

प्रयागराज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में पीएचडी में दाखिले के लिए इस बार अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहेगी। 959 सीटों के सापेक्ष कुल 4823 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस तरह औसतन एक सीट पर करीब पांच अभ्यर्थियों की दावेदारी है। विश्वविद्यालय की ओर से 46 विषयों में 25 सितंबर तक आवेदन लिए गए थे। पीएचडी की कुल 959 सीटों में 489 सीट कॉलेजों में हैं। शेष सीटें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। अब प्रवेश परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों की नजर है।






संशोधन का आज अंतिम मौका


पीएचडी प्रवेश-2026 के लिए सुधार विंडो 27 सितंबर से खुली है। सोमवार तक अभ्यर्थी आवेदनों में करेक्शन कर सकेंगे। पंजीकरण पूरा कर शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थी निर्धारित क्षेत्रों में सुधार कर सकेंगे। आवेदन श्रेणी, सामाजिक श्रेणी, ईमेल, मोबाइल नंबर और दिव्यांगता के प्रकार में सुधार का विकल्प नहीं मिलेगा।



पीएचडी में दाखिले को एक सीट के लिए पांच दावेदार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link