Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 28, 2026

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाली कार्यकर्त्री पर केस

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाली कार्यकर्त्री पर केस

हरदोई, । फर्जी और कूटरचित अभिलेखों के सहारे आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी हासिल करने के मामले में पूर्व कार्यकत्री के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।






बाल विकास परियोजना शाहाबाद के आंगनबाड़ी केंद्र घियरई में कार्यकत्री के पद पर तैनात रहीं सुनीता देवी पत्नी अरुण कुमार सिंह, निवासी ग्राम रामपुर हमजा के खिलाफ यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी निशा सिंह की तहरीर पर शनिवार रात 11:04 बजे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से उनकी संविदा सेवाएं 10 अगस्त को समाप्त कर दी गई थीं। इससे पहले सात अगस्त को जिलाधिकारी ने मानदेय सेवा समाप्त करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने का अनुमोदन दिया था। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने सीडीपीओ को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाली कार्यकर्त्री पर केस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link