Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 7, 2026

यू-डायस पर 22 लाख छात्रों का अंतर, 10 जिलों में होगी जांच

यू-डायस पर 22 लाख छात्रों का अंतर, 10 जिलों में होगी जांच

लखनऊ,। यूपी में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के छात्रों के पंजीकरण में 22.17 लाख का अंतर सामने आया है। पिछले साल 4.24 करोड़ विद्यार्थी पंजीकृत थे और इस वर्ष अभी तक यह संख्या 4.02 करोड़ तक ही पहुंची है। सितंबर तक स्कूलों में नामांकन किया जाता है। ऐसे में कम छात्र वाले 10 जिलों की जांच कराई जाएगी।

आखिर इन जिलों में कहां लापरवाही की गई। फिलहाल यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन सिस्टम फार एजुकेशन (यू-डायस) पर दिसंबर तक डाटा दर्ज किया जाना है, लेकिन अभी तक कम डाटा दर्ज होने से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नामांकित विद्यार्थियों का पूरा डाटा यू-डायस पर दर्ज कराने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।







यू डायस पर अभी तक जो डाटा भरा गया है, उसमें बेसिक शिक्षा के स्कूलों में बच्चों की संख्या में 16.28 लाख व माध्यमिकस्कूलों में 5.89 लाख का अंतर है। गोंडा, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, आगरा, बलिया, कुशीनगर, प्रतापगढ़ व देवरिया में सर्वाधिक अंतर आने के बाद अब इन जिलों में जांच कराई जाएगी। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के अधिकारी इन जिलों में आंकड़ों की समीक्षा करेंगे और फिर उसके बाद अपनी रिपोर्ट देंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जिलों में डाटा भरने में की जा रही लापरवाही पर नाराजगी भी जताई गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बताया कि कक्षा एक में इस साल बच्चों की संख्या पिछले साल से लगभग 53 हजार अधिक है। कई निजी विद्यालयों का डाटा अभी यू-डायस पर दर्ज नहीं हुआ है।




ऐसे में मौजूदा आंकड़ों को अंतिम नामांकन नहीं माना जा रहा है।

यू-डायस पर 22 लाख छात्रों का अंतर, 10 जिलों में होगी जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link