Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 7, 2026

सहायक प्रोफेसर नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

सहायक प्रोफेसर नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार करते हुए उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अपील को सिरे से खारिज कर दिया है।



न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति ए‌स. चंद्रशेखर की पीठ ने अपील खारिज करते हुए कहा कि हम हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने के इच्छुक नहीं है। पीठ ने 25 मई को अपील पर सुनवाई करते हुए मामले में यथास्थिति बनाए रखने यानी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ धीरज चंदानी सहित 19 प्रतिभागियों ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी। शीर्ष अदालत ने मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के साथ ही यूपी सरकार और यूपीएचईएससी से जवाब मांगा था।

सहायक प्रोफेसर नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link