Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 7, 2026

परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की मांग

परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की मांग

 


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अक्तूबर में परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की है। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियाें ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि अत्यधिक गर्मी और तापमान के प्रभाव को देखते हुए विद्यालयों का समय बदला जाना चाहिए। वर्तमान में परिषदीय विद्यालय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित हो रहे हैं।

संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने बच्चों की सुविधा, स्वास्थ्य और शैक्षिक हित को ध्यान में रखते हुए यह अपील की है। दोपहर के समय अधिक तापमान छोटे बच्चों के लिए असुविधाजनक साबित हो रहा है। कहा कि विशेषकर प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उनकी सहज सीखने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से अक्तूबर के लिए समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक करने का आग्रह किया है। यह बदलाव बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने में मदद करेगा। संघ ने कहा कि वह इस निर्णय के लिए सदैव आभारी रहेगा। अक्तूबर का महीना शुरू होने के बावजूद जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है। दोपहर में तेज धूप और उच्च तापमान छोटे स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है। इसलिए विद्यालयों का समय बदलना आवश्यक है।

परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link