बच्चों को परोसा जा रहा खराब एमडीएम
लखनऊ। तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले करीब 350 बच्चों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की आपूर्ति करने वाली संस्था लगातार निर्धारित मेन्यू और गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी कर घटिया व बेस्वाद खाना परोस रही है।
मंगलवार को तय मेन्यू के अनुसार बच्चों को रोटी, सोयाबीन की सब्जी और फल परोसा जाना था, लेकिन संस्था ने महज दाल, चावल व केला बांटकर इतिश्री कर ली। फल भी बच्चों की संख्या के मुकाबले काफी कम होते हैं।

