Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 2, 2026

स्पेशल टीईटी नहीं दे सकेंगे शिक्षा मित्र, हाईकोर्ट ने खारिज की शिक्षा मित्रों की याचिका

 स्पेशल टीईटी नहीं दे सकेंगे शिक्षा मित्र, हाईकोर्ट ने खारिज की शिक्षा मित्रों की याचिका

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि स्पेशल टीईटी कोई नई भर्ती प्रक्रिया नहीं है, बल्कि सेवारत नियमित शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनिवार्य योग्यता पूरी करने का एक विशेष अवसर है। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने वसीम अहमद समेत 221 शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

उत्तर प्रदेश शासन ने गत दो सितंबर को एक शासनादेश जारी किया था, जिसके तहत उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को स्पेशल टीईटी आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद आयोग ने गत तीन सितंबर को परीक्षा की अधिसूचना जारी की।

याची शिक्षामित्रों ने इस शासनादेश और अधिसूचना को चुनौती देते हुए तर्क दिया कि वे 26 वर्षों से परिषदीय प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में नियमित सहायक अध्यापकों की तरह ही शिक्षण कार्य कर रहे हैं। एनसीटीई की न्यूनतम अर्हता रखने के बावजूद उन्हें स्पेशल टीईटी से बाहर रखना संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों को टीईटी पास करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया है।






स्पेशल टीईटी नहीं दे सकेंगे शिक्षा मित्र, हाईकोर्ट ने खारिज की शिक्षा मित्रों की याचिका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link