Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 2, 2026

शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण को चार अक्टूबर से आवेदन लिए जाएंगे

शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण को चार अक्टूबर से आवेदन लिए जाएंगे

राज्य के शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण के लिए चार अक्तूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि निर्धारित कर दिया है।


●रात्रि प्रहरी पद के लिए साक्षात्कार छह-सात को

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (जिला स्तरीय कार्यालय, पटना) द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्ग के रात्रि प्रहरी पद पर नियोजन के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गयी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृतिका वर्मा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, साक्षात्कार 6 और 7 अक्टूबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना के कार्यालय प्रकोष्ठ में होगा। साक्षात्कार पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक चलेगा। छह अक्तूबर को अभ्यर्थी 58 से 114 और 7 अक्तूबर को अभ्यर्थी 229 से 294 तक का साक्षात्कार होगा। इसके लिए केजीबीवी बिक्रम के लेखापाल सूरज कुमार व दुल्हिनबाजार के लेखापाल राजेश कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पहले ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन राज्य में बाढ़ आने के कारण शिक्षा विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया था। उसके बाद शिक्षा विभाग ने संशोधित समय-सारणी जारी किया था, जिसमें समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण के बाद सामान्य स्थानांतरण के लिए शिक्षक 4 से 10 अक्तूबर तक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद सामान्य स्थानांतरण की सूची के प्रकाशन, अपील और अपीलों के निष्पादन की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी।


शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण को चार अक्टूबर से आवेदन लिए जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link