Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 28, 2026

मिड-डे मील की दाल में मिली छिपकली

मिड-डे मील की दाल में मिली छिपकली

पवई (आजमगढ़), शिक्षा क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गुमकोठी में मंगलवार को मिड-डे मील की दाल में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। दाल में छिपकली देखकर बच्चों ने भोजन करने से इनकार कर दिया। जानकारी मिलते ही अभिभावकों में रोष फैल गया। वे विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों के प्रति नाराजगी जताई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।


विद्यालय में कुल 104 बच्चों का नामांकन है, जबकि मंगलवार को 50 बच्चे उपस्थित थे। यहां चार शिक्षक, एक शिक्षामित्र और दो रसोइयां कार्यरत हैं। दोपहर के भोजन में बच्चों के लिए दाल-चावल बनाया गया था। भोजन परोसते समय दाल में छिपकली दिखाई दी, जिसके बाद बच्चों ने खाना खाने से मना कर दिया। विद्यालय के कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिलते ही भोजन फेंकवा दिया गया।

मिड-डे मील की दाल में मिली छिपकली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link