प्राथमिक स्कूल में घुसकर शिक्षिकाओं से अभद्रता
आरोप है कि गांव के दो युवक अपने करीब 15 साथियों के साथ विद्यालय में जबरन घुस आए और रसोई की ओर जाने लगे। शिक्षिकाओं ने उनसे आने का कारण पूछा तो उन्होंने खुद को एक संगठन का जिलाध्यक्ष बताते हुए *विद्यालय की जांच करने का अधिकार* होने की बात कही। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने विरोध करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर मेज पर रखा रजिस्टर उठाकर फेंक दिए।

