Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 17, 2026

दिव्यांग नवविवाहितों को मिलेंगे 15 से 35 हजार

 प्रयागराज। दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत नवविवाहित दिव्यांग दंपतियों को 15 हजार से 35 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ लेने को एक अप्रैल 2025 के बाद विवाह करने वाले पात्र दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि दंपती में केवल युवक के दिव्यांग होने पर 15 हजार, केवल युवती के दिव्यांग होने पर 20 हजार और दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके लिए दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत होनी चाहिए। विवाह के समय युवक की आयु 21 से 45 वर्ष और युवती की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नवविवाहित दंपती पोर्टल http://divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ संयुक्त नवीनतम फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो), आयु व आय प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, संयुक्त बैंक खाते की पासबुक और दोनों के आधार कार्ड अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होगी।

दिव्यांग नवविवाहितों को मिलेंगे 15 से 35 हजार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link