26 नवंबर को दिल्ली में शिक्षा मंत्री का विवाह, प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और भाई सौरभ सिंह के विवाह समारोह में जुटेंगे भाजपा के शीर्ष नेता, तीन चरणों में होगा आयोजन
अलीगढ़: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के विवाह के मौके पर दिल्ली में बड़ा जमावड़ा लगेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व, केंद्र सरकार के मंत्री, संघ के प्रमुख पदाधिकारी और लोधी समाज के दिग्गज शामिल हो सकते हैं। परिवार ने आयोजन को तीन अलग-अलग चरणों में करने की तैयारी की है।
दोनों भाइयों की सगाई का कार्यक्रम अलीगढ़ में संपन्न हो चुका है। अब 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में विवाह का मुख्य समारोह होगा। इसमें करीब 200 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के कुछ चुनिंदा मंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
इसके बाद 27 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन प्रस्तावित है। इसमें करीब 10 हजार मेहमानों के पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है।

