Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 17, 2026

UP BEO Transfer 2026: यूपी में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

UP BEO Transfer 2026: यूपी में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद प्रदेश में एक जिले में तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात अधिकारियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी क्रम में अब बेसिक शिक्षा विभाग के 496 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) का तबादला कर दिया गया है।


*📌 BEO Transfer List: खण्ड शिक्षा अधिकारियों की तबादला सूची जारी देखें*

https://www.updatemarts.in/2026/11/beo-transfer-list.html

संयुक्त सचिव लाल मणि यादव के हस्ताक्षर से सोमवार को जारी आदेश में इन तबादलों की जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर के पत्र और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के क्रम में महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा 13 नवंबर को उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।


तबादला किए गए खंड शिक्षा अधिकारी प्रदेश के विभिन्न जिलों में ब्लॉक संसाधन केंद्रों (BRC) पर तैनात थे। इन्हें एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। शासन की ओर से 496 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है

136 तहसीलदार और 277 नायब तहसीलदारों के भी तबादले

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग में भी बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। प्रदेश में 136 तहसीलदारों और 277 नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है।


राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


29 खंड विकास अधिकारियों का भी ट्रांसफर

प्रदेश में 29 खंड विकास अधिकारियों (BDO) के भी तबादले किए गए हैं। सीतापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर, उन्नाव और वाराणसी सहित विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है।


जारी सूची के अनुसार कुछ प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं:


ओम प्रकाश गुप्ता – सिद्धार्थनगर से बलिया


अरुण कुमार वर्मा – सीतापुर से उन्नाव


धनंजय सिंह – सीतापुर से बाराबंकी


विवेक मणि त्रिपाठी – सीतापुर से बहराइच


राजेश कुमार तिवारी – सीतापुर से बस्ती


रजनीश कुमार शुक्ला – सीतापुर से लखीमपुर खीरी


श्रीश गुप्ता – सीतापुर से जौनपुर


प्रवीण जीत – सीतापुर से लखीमपुर खीरी


प्रीति तिवारी – सीतापुर से सुल्तानपुर


प्रशांत कुमार शुक्ला – सीतापुर से बरेली


सुमित सिंह – सीतापुर से बाराबंकी


अमित कुमार यादव – सीतापुर से बहराइच


गुरु शरण श्रीवास्तव – सोनभद्र से देवरिया


नितिन कुमार – सोनभद्र से मिर्जापुर


IAS और PCS अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले

इससे पहले रविवार को प्रदेश में 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। सोमवार को राज्य सरकार ने 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों के स्थानांतरण भी किए।


इन तबादलों में वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों के साथ भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है।


चुनाव से पहले तबादलों का दौर तेज

विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार तीन साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी तबादलों की संभावना बनी हुई है।।



UP BEO Transfer 2026: यूपी में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link