प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि हाईस्कूल प्रमाण पत्र में जन्मतिथि की गलती बोर्ड के स्तर पर हुई हो और स्कूल रिकॉर्ड सही हो तो सुधार के लिए तीन वर्ष की समयसीमा लागू नहीं होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने दिलीप सिंह की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। याची की सही जन्मतिथि स्कूल रिकॉर्ड में चार अप्रैल 2003 दर्ज थी, जबकि बोर्ड के रिकॉर्ड में चार अप्रैल 2002 लिख दी गई। हाईस्कूल प्रमाण पत्र 29 अप्रैल 2018 को जारी हुआ था और प्रधानाचार्य ने दस्तावेज तीन जून 2024 को भेजे।
