जनगणना ड्यूटी से 639 कर्मचारी गायब, चेतावनी दी
लखनऊ
। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद 639 कर्मचारी अब तक गैरहाजिर हैं। हैरानी की बात यह है कि इन कर्मचारियों ने जनगणना विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली स्टेशनरी तक नहीं ली है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश और सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कर्मचारी न तो ड्यूटी पर पहुंचे और न ही स्टेशनरी प्राप्त की। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के मुताबिक, विभागवार समीक्षा में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 82, बेसिक शिक्षा विभाग के 75 समेत कर्मी गायब हैं।।
