शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
लखनऊ। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 के अभ्यर्थियों ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर प्रदर्शन किया। करीब 20 मिनट बाद मंत्री आवास में अभ्यर्थियों को अंदर बुलाया
मंत्री अनिल राजभर ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय में बुलाकर पूरे प्रकरण पर चर्चा की। उन्होंने प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री के ओएसडी को दी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक कराने का प्रयास किया जाएगा।

