Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 19, 2026

प्रोजेक्टर पर प्रश्नपत्र दिखाकर कराई परीक्षा, BSA ने प्रधानाध्यापक से मांगा जवाब

प्रोजेक्टर पर प्रश्नपत्र दिखाकर कराई परीक्षा, BSA ने प्रधानाध्यापक से मांगा जवाब

प्रयागराज: प्रोजेक्टर पर प्रश्नपत्र दिखाकर कराई जा रही थी अर्धवार्षिक परीक्षा, BSA के निरीक्षण में मिली अनियमितता

प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षाएं जारी रहीं। इसी दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था में कई अनियमितताएं सामने आईं।





निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में छात्रों को मानक के अनुसार बैठाने जैसी कई व्यवस्थाओं में खामियां थीं। कुछ कक्षाओं में बच्चों को प्रश्नपत्र नहीं मिले, बल्कि उन्हें प्रोजेक्टर पर प्रश्नपत्र दिखाकर परीक्षा कराई जा रही थी। इस व्यवस्था पर बीएसए ने नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा।


280 में से 251 बच्चे मिले उपस्थित

निरीक्षण के समय विद्यालय में कुल 280 बच्चों का नामांकन पाया गया, जिसमें से 251 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। बीएसए ने परीक्षा व्यवस्था में मिली कमियों को लेकर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।


उन्होंने तीन दिन के भीतर साक्ष्य सहित लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।


रसोइया से प्रश्नपत्र बंटवाने के मामले में भी जवाब तलब

इसके अलावा कटरा कंपोजिट विद्यालय में रसोइया से प्रश्नपत्र बंटवाने के मामले में भी प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में निर्धारित मानकों और व्यवस्थाओं का पालन करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 21 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।

प्रोजेक्टर पर प्रश्नपत्र दिखाकर कराई परीक्षा, BSA ने प्रधानाध्यापक से मांगा जवाब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link