Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 19, 2026

UP Teachers News: पढ़ाई, परीक्षा और जनगणना ड्यूटी के बीच उलझे शिक्षक, काम का बढ़ा दबाव

UP Teachers News: पढ़ाई, परीक्षा और जनगणना ड्यूटी के बीच उलझे शिक्षक, काम का बढ़ा दबाव

अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के साथ अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी चल रही हैं। इसी बीच शिक्षकों को विद्यालय की शैक्षणिक जिम्मेदारियों के अलावा बीएलओ ड्यूटी, स्वजनगणना, जनगणना, डायट और बीआरसी पर प्रशिक्षण तथा मिशन सक्षम और खेलकूद प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ रही है। एक साथ कई विभागीय कार्य मिलने से शिक्षकों के सामने काम का दबाव बढ़ गया है।



शिक्षक संगठनों का कहना है कि अलग-अलग जिम्मेदारियों के चलते शिक्षकों का अधिकांश समय गैर-शैक्षणिक कार्यों में गुजर रहा है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारियों पर पड़ सकता है।

पढ़ाई की गुणवत्ता पर पड़ रहा असर

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ला ने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षा, स्वजनगणना, जनगणना, मिशन सक्षम और खेलकूद प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी एक साथ शिक्षकों पर डाल दी गई है। इससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।


उन्होंने आशंका जताई कि शिक्षण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों को कार्यक्रमों का समयबद्ध निर्धारण करना चाहिए, ताकि शिक्षक बच्चों की पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान दे सकें।


पढ़ाई छोड़ दूसरे कामों में उलझे शिक्षक

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनुकूल शाही ने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षा के बीच डायट और बीआरसी पर प्रशिक्षण के साथ स्वजनगणना का दबाव भी बनाया जा रहा है। शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा लगातार दूसरे कार्यों में लगाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि विभाग को गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ कम करना चाहिए, जिससे शिक्षक विद्यालय में शिक्षण कार्य पर ध्यान दे सकें।


शिक्षकों को एक समय में एक ही जिम्मेदारी देने की मांग

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डायट और बीआरसी पर प्रशिक्षण, स्वजनगणना के लक्ष्य और विभागीय निर्देशों के साथ विद्यालयों में परीक्षाएं एवं मिशन सक्षम की गतिविधियां भी चल रही हैं।


उन्होंने मांग की कि सभी विभागाध्यक्ष आपसी समन्वय बनाकर शिक्षकों को एक समय में एक ही प्रमुख जिम्मेदारी दें, ताकि वे सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर सकें।


शिक्षक संगठनों ने अधिकारियों से विभागीय कार्यक्रमों का व्यावहारिक निर्धारण करने और शिक्षकों को शिक्षण कार्य के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की है।




UP Teachers News: पढ़ाई, परीक्षा और जनगणना ड्यूटी के बीच उलझे शिक्षक, काम का बढ़ा दबाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link