Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 19, 2026

गैरहाजिर बीएलओ पर एफआईआर की तैयारी

गैरहाजिर बीएलओ पर एफआईआर की तैयारी

प्रयागराज, मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान एनीबेसेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, बघाड़ा में सुपरवाइजर दिवाकर और बीएलओ प्रियंका अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ईआरओ को दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। साथ ही पूछा कि उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर क्यों न दर्ज कराई जाए।





डीएम ने बुधवार को एनीबेसेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज और ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। साथ ही मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जोड़ने और त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटने न पाए। सभी बूथों पर मतदाता सूची का अनिवार्य रूप से वाचन कराया जाए । नए मतदाताओं और सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों से फार्म-6 भरवाकर उनका नाम शामिल किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित ईआरओ को सभी बीएलओ के पहचान पत्र बनवाने के भी निर्देश दिए।

गैरहाजिर बीएलओ पर एफआईआर की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link