स्कूटी पाने वाली छात्राओं का सत्यापन जल्द करें:गोयल
लखनऊ, । मुख्य सचिव एसपी गोयल ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की पात्र लाभार्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर एसपी गोयल ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में पहले चरण में 25561 लाभार्थी छात्राओं के सापेक्ष अभी तक मात्र 2,776 छात्राओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया है।

