Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 20, 2026

मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा

 मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा

● 30 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा धरना समाप्त


लखनऊ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर प्रदेश के महाविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा अपनी 30 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा

तीन दिवसीय क्रमिक धरना बुधवार को समाप्त हो गया। धरने के माध्यम से शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, विनियमितीकरण सहित मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा। धरने के समापन पर मुख्यमंत्री को संबोधित 30 सूत्रीय ज्ञापन पुलिस के अपर आयुक्त को सौंपा गया। इसमें विभिन्न विवि और महाविद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।


मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link