Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 20, 2026

एक बजे तक पढ़ाएंगे शिक्षक फिर करेंगे जनगणना कार्य

 एक बजे तक पढ़ाएंगे शिक्षक फिर करेंगे जनगणना कार्य

लखनऊ। जनगणना के द्वितीय चरण और आगामी बोर्ड व गृह परीक्षाओं के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय ने निर्देश जारी किया। डीआईओएस द्वारा गुरुवार जारी इस आदेश के तहत, जनगणना में प्रगणक या पर्यवेक्षक के रूप में तैनात राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को अपराह्न एक बजे तक शिक्षण कार्य पूरा कर जनगणना ड्यूटी के लिए मुक्त करने का निर्देश दिया है।

आदेश में सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों से कहा गया है कि बोर्ड और गृह परीक्षाएं नजदीक होने के कारण वे विद्यालय की समय-सारिणी में आवश्यक संशोधन करते शिक्षकों से एक बजे तक पढ़ाई पूरी कराएं।



शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा बताया अव्यावहारिक


डीआईओएस के निर्देश से शिक्षक संगठनों में आक्रोश फैल गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने आदेश को अव्यावहारिक करार देते हुए विरोध करने का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने महिला शिक्षकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।



एक बजे तक पढ़ाएंगे शिक्षक फिर करेंगे जनगणना कार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link