Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 20, 2026

टीजीटी भर्ती में शास्त्री व चार वर्षीय बीएड मान्य

 टीजीटी भर्ती में शास्त्री व चार वर्षीय बीएड मान्य

प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 17735 पदों पर भर्ती के लिए चल रहे ऑनलाइन आवेदन में संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय वाराणसी से शास्त्री (संस्कृत) के साथ ही चार वर्षीय इंटीग्रेटेड (बीए बीड/बीएससी बीएड) के अभ्यर्थियों को मान्य कर लिया गया है। आवेदन का विकल्प पोर्टल में उपलब्ध करा दिया गया है।



उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार इन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का विकल्प प्रदर्शित नहीं हो रहा था। शासन के 13 नवंबर के आदेश के क्रम में अभ्यर्थियों को आवेदन का विकल्प पोर्टल में उपलब्ध करा दिया गया है।

टीजीटी भर्ती में शास्त्री व चार वर्षीय बीएड मान्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link