Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 20, 2026

शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत

 शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत

हरदोई। हरदोई में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार शिक्षक को रौंदते हुए निकल गया। वह बेटे के साथ उन्नाव रोड की तरफ जा रहे थे। बेटा दूर जा गिरा और उसकी जान बच गई।


मूलरूप से उन्नाव के फतेहपुर चौरासी के गंगादासपुर निवासी 51 वर्षीय विजय संडीला के के गांधी इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक थे। रोज की तरह स्कूल से लौटने के बाद बेटा यश उन्हें बाइक से लेने बस अड्डा चौराहे पहुंचा था। इसके बाद दोनों सब्जी लेने उन्नाव रोड की तरफ जा रहे थे। तभी खाद से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।


कस्बे के बस अड्डा चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 51 वर्षीय शिक्षक विजय की जान चली गई। वह अपने बेटे यश के साथ बाइक से सब्जी लेने उन्नाव रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हरदोई रोड की तरफ से आ रहे खाद से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक शिक्षक के ऊपर चढ़ गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया।

💔 बेटे के साथ निकले थे, रास्ते में काल बनकर आया ट्रक

जानकारी के अनुसार, विजय पुत्र पुन्नीलाल निवासी हजाराबाग, हरदोई रोड संडीला, बेनीगंज के गांधी इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। स्कूल से लौटने के बाद उनका बेटा यश बाइक लेकर उन्हें लेने बस अड्डा चौराहे पहुंचा था। इसके बाद दोनों सब्जी खरीदने के लिए उन्नाव रोड की तरफ रवाना हुए।

⚠️ बाइक में टक्कर मारने के बाद शिक्षक को कुचला

बताया गया कि इसी दौरान हरदोई रोड की तरफ से आ रहे खाद से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि ट्रक विजय के ऊपर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि बेटा यश बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।

👮 पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

🙏 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक शिक्षक मूल रूप से गंगादासपुर, फत्तेपुर चौरासी के निवासी थे। परिवार में पत्नी कल्पना देवी और दो पुत्र हैं। एक शिक्षक की असमय मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link