Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आवेदन आज से

 अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आवेदन आज से

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवदेन कर सकते


● पांच जनवरी 2027 तक जमा किए जाएंगे प्रवेश के आवेदन


● 31 जनवरी 2027 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा


● अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आवेदन पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करें


● अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवदेन कर सकते हैं।






लखनऊ, । अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 नवम्बर से शुरू हो रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख पांच जनवरी 2027 है। वहीं प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अपर श्रमायुक्त लखनऊ क्षेत्र कल्पना श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा लखनऊ मंडल के सभी जिलों लखनऊ, लखीमपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव व हरदोई में आयोजित होगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी वेबसाइट upbocw.in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र भी यहीं से डॉउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवदेन कर सकते हैं।


कक्षा छह में 140 व नौ में 8 सीटों के लिए होगी परीक्षा:


अपर श्रमायुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (यूपीबीओसीडब्ल्यू) द्वारा लखनऊ के सिठौली कला में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में 140 सीट (70 बालक व 70 बालिकाएं) और कक्षा नौ में आठ सीटों (बालिका) पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस विद्यालय में लखनऊ मंडल के सभी जिलों के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे, कोरोना से निराश्रित हुए बच्चे, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत पात्र बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं।




उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने जिले के श्रम कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस व अटल आवासीय विद्यालय से आवेदन पत्र नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं और वहीं जमा भी कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी 2027 है। प्रदेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देख सकते हैं।

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आवेदन आज से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link