Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 18, 2026

UP News: जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, शिक्षक संगठनों ने DIOS को सौंपा ज्ञापन

 UP News: जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, शिक्षक संगठनों ने DIOS को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज। जनगणना और शिक्षण कार्य एक साथ कराने के डीआईओएस के आदेश का विरोध तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर जनगणना में लगाए गए शिक्षकों को नियमित शिक्षण कार्य से कार्यमुक्त करने की मांग की।



शिक्षक नेताओं का कहना है कि विद्यालयों और जनगणना के लिए आवंटित क्षेत्रों के बीच 30 से 50 किलोमीटर तक की दूरी है। ऐसे में शिक्षकों के लिए एक ही समय में विद्यालय में पढ़ाना और आवंटित क्षेत्र में जनगणना का कार्य करना व्यावहारिक रूप .प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशीय मंत्री रामप्रकाश पांडेय, जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद, डॉ. सुयोग पांडेय, बृजेंद्र नाथ राय, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला, डॉ. चंद्रमणि शुक्ला और रुद्र वशिष्ठ सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।


अन्य शिक्षक संगठनों ने भी जताई आपत्ति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रतिनिधिमंडल ने भी मंगलवार को सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह और अजय कुमार गिरि से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जनगणना में लगाए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय के नियमित अध्यापन कार्य से कार्यमुक्त करने की मांग की।


जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस के शिक्षण के साथ जनगणना के आदेश पर आपत्ति जताई।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ. देवी शरण, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव, मोहन चौधरी, रतीपाल, प्रमोद पांडेय, बैजनाथ सिंह, सुभाकर झा और महेंद्र पटेल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


शिक्षक संघ एकजुट ने भी उठाई आवाज

शिक्षक संघ (एकजुट) ने भी डीआईओएस के आदेश पर आपत्ति जताई है। संगठन के संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव का कहना है कि अधिकांश विद्यालयों के सभी शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित होगा और पूरा शिक्षण कार्य करने के बाद जनगणना करना संभव नहीं है।


शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों को नियमित शिक्षण कार्य से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित न हो

UP News: जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, शिक्षक संगठनों ने DIOS को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link