Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 18, 2026

UP School Half Yearly Exam 2026: परिषदीय स्कूलों के प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी, पहले दिन ही मिले गलत सवाल

 UP School Half Yearly Exam 2026: परिषदीय स्कूलों के प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी, पहले दिन ही मिले गलत सवाल

प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले ही दिन प्रश्नपत्रों में कई गंभीर त्रुटियां सामने आईं। विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिए गए प्रश्नपत्रों में कुछ सवालों के विकल्प गलत थे, तो कहीं प्रश्नों में ही गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और परीक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।





गणित, हिंदी और संस्कृत के प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी

गणित के प्रश्नपत्र में विद्यार्थियों से पूछा गया कि त्रिभुज का आकार कैसा होता है? इसके उत्तर के विकल्पों में शंकु, आयत, गोला और वृत्त दिए गए थे।


इसी तरह कक्षा पांच के हिंदी प्रश्नपत्र में सवाल पूछा गया कि पंचतंत्र के लेखक कौन हैं? इसके विकल्पों में निराला, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद और बिहारी के नाम दिए गए थे। जबकि प्रश्न में 'पंचतंत्र' की जगह 'पंचपरमेश्वर' लिखा जाना चाहिए था, क्योंकि पंचतंत्र के लेखक पंडित विष्णु शर्मा हैं।


कक्षा पांच के संस्कृत प्रश्नपत्र में लघु उत्तरीय प्रश्न के रूप में अपनी पाठ्यपुस्तक से संस्कृत का कोई एक श्लोक लिखने को कहा गया था। लेकिन प्रश्न में 'लिखो' की जगह 'लखो' शब्द छपा हुआ था।


वहीं, कक्षा तीन के गणित प्रश्नपत्र में पूछा गया कि किस आकृति का एक किनारा नहीं होता है? इसके उत्तर विकल्पों में वृत्त, गोला, बेलन और त्रिभुज दिए गए थे।


21 नवंबर तक चलेंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

प्रयागराज के शहरी क्षेत्र, गंगापार और यमुनापार के विकासखंडों के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से निर्धारित समय पर अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। ये परीक्षाएं 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की छमाही शैक्षिक तैयारी का आकलन किया जाना है।


कक्षा एक के विद्यार्थियों की हुई मौखिक परीक्षा

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा एक के विद्यार्थियों की केवल मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। कक्षा दो और तीन में लिखित परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा भी हुई। इसी प्रकार कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों की भी लिखित एवं मौखिक परीक्षाएं आयोजित की गईं।


वहीं, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं कराई गईं। इनमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत अथवा उर्दू, सामाजिक विषय, कला-संगीत, विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं।


प्रश्नपत्रों में पहले ही दिन सामने आईं इन त्रुटियों से परीक्षा की तैयारी और प्रश्नपत्र निर्माण की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं

UP School Half Yearly Exam 2026: परिषदीय स्कूलों के प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी, पहले दिन ही मिले गलत सवाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link