शिक्षामित्रों ने बीएसए को ज्ञापन दिया
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ का प्रतिनिधिमंडल बीएसए और एओ एसएसए रमेश सह से मिला. जिसमें शेष बचे शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर चर्चा की. एओ ने बताया कि अब तक 3095 शिक्षामित्रों का अक्टूबर महीने तक का भुगतान किया जा चुका है. 8 शिक्षामित्रों का मानदेय शुक्रवार को भेजा गया है.
अभी 48 शिक्षामित्रों का मानदेय जाना शेष है.जिसमें 6 शिक्षामित्रों का त्यागपत्र उनके कार्यालय को दिया गया है. एक शिक्षामित्र अवैतनिक अवकाश पर चल रहा है बाकी 41 शिक्षामित्र शेष बचे हैं. जिनमें से 25 का डाटा पूरा नहीं है. ने बताया कि उनका लक्ष्य कि नवंबर महीने से पहले ही सभी 41 बाकी शिक्षामित्रों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा.
Tags-शिक्षामित्रों ने बीएसए को ज्ञापन दिया,basic education department, shikshamitra news, shiksha vibhag news, shikshamitra ki khabar, primary ka master

