Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 14, 2021

अभ्युदय योजना में 1500 अभ्यर्थियों को मिलेगा टैबलेट

 लखनऊ : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को निश्शुल्क टैबलेट दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 25 अगस्त तक शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र व फोटो कैंट स्थित उप निदेशक समाज कल्याण कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। टैबलेट मिलने से पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आसानी होगी।

अभ्युदय योजना में 1500 अभ्यर्थियों को मिलेगा टैबलेट


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, आइआइटी जेईई, एनडीए व सीडीएस की निश्शुल्क कोचिंग के लिए अभ्युदय योजना की शुरुआत की थी। पहले चरण में लखनऊ मंडल में परीक्षा के माध्यम से करीब 1503 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। योजना के लखनऊ मंडल के कोआर्डिनेटर नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को जल्द ही टैबलेट मिलेगा।

अभ्युदय योजना में 1500 अभ्यर्थियों को मिलेगा टैबलेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link