Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 14, 2021

स्कूल खोलने के लिए छात्र पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, देशभर में स्कूल खोलने की मांग

 नई दिल्ली: 12वीं के एक छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर देशभर में स्कूल खोले जाने की मांग की है। दिल्ली के रहने वाले अमर प्रेम प्रकाश ने याचिका में कहा है कि कोर्ट केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश दे कि वे तय समय में अपने यहां स्कूल खोलने और आफलाइन फिजिकल पढ़ाई कराने के बारे में विचार कर निर्णय लें।

स्कूल खोलने के लिए छात्र पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, देशभर में स्कूल खोलने की मांग


अमर प्रेम प्रकाश ने अपनी याचिका में केंद्र सरकार व सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पक्षकार बनाया है। उसने कहा है कि केंद्र सरकार, विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूल खोलने को लेकर अनिर्णय की स्थिति के चलते उसे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करनी पड़ी है। याचिका में संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता), अनुच्छेद 21 (जीवन और स्वतंत्रता) तथा अनुच्छेद 21ए (शिक्षा) के अधिकार की दुहाई देते हुए कहा गया है कि कोर्ट सरकार को आदेश दे कि वे स्कूल खोलने के बारे में समग्रता के साथ शीघ्र निर्णय लें। अमर प्रेम प्रकाश ने कहा है कि वह दिल्ली के एक स्कूल में 12वीं का छात्र है। उसने 20 मार्च, 2020 को रेगुलर स्कूल अटेंड किया था। उसके बाद कोरोना संक्रमण के कारण देशभर में लाकडाउन लग गया और सभी स्कूल बंद हो गए। इसके बाद कक्षाएं आनलाइन शुरू हो गईं। महामारी की स्थिति ठीक होने के बाद दिल्ली में मार्च 2021 में कुछ दिनों के लिए स्कूल खुले थे। उसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आ गई और अप्रैल के पहले सप्ताह में स्कूल बंद हो गए।

स्कूल खोलने के लिए छात्र पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, देशभर में स्कूल खोलने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link