Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 14, 2021

खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से शिक्षकों में रोष, BEO की अमर्यादित भाषा से सम्मान को पहुंची ठेस

 धनौरा। खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से परिषदीय शिक्षकों में रोष है। उनका आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी की अमर्यादित भाषा से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बैठक में चेतावनी दी गई है कि यदि खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी कार्यशैली व व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। संघ की एक बैठक गुरुवार को रामलीला मैदान पर आयोजित की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा गया कि वे शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं। चेतावनी दी गई कि गुरुजनों के साथ इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से शिक्षकों में रोष, BEO की अमर्यादित भाषा से सम्मान को पहुंची ठेस


बैठक में कहा गया कि एबीएसए कार्यालय में कई शिक्षकों की पत्रावली लंबित है। उनका तत्काल निस्तारण किया जाए। बैठक में नवनियुक्त शिक्षकों के लंबित एरियर के भुगतान की मांग, बेतन से एनपीएस की राशि काटने के बावजूद एनपीएस खातों में हस्तांतरित नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश चौधरी, महामंत्री जितेंद्र कटारिया, कुलदीप त्यागी, विक्रांत यादव, वीरेंद्र चौधरी, संदीप कुमार, रविकांत यादव, नीरज कुमार आदि रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से शिक्षकों में रोष, BEO की अमर्यादित भाषा से सम्मान को पहुंची ठेस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link