Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 14, 2021

UP BOARD :- प्रवेश व पंजीकरण को दें अतिरिक्त समय

 प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत का प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव से मुलाकात की। कहा कि शासन द्वारा 16 अगस्त से छात्र-छात्राओं को विद्यालय में आने की अनुमति प्रदान की गई है ऐसे में सभी छात्र छात्राएं 17 अगस्त तक एक दिन में किस प्रकार अपना प्रवेश और पंजीकरण करा पाएंगे।

UP BOARD :- प्रवेश व पंजीकरण को दें अतिरिक्त समय


मांग की कि प्रवेश और पंजीकरण के लिए अतिरिक्त समय देते हुए संशोधित नई समय सारणी जारी की जाए । अन्यथा इस स्थिति में अधिकतर छात्र प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. अरविंद वर्मा, नवीन पांडेय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, तीर्थ राज पटेल, जनार्दन पांडेय, रमन सिंह आदि मौजूद रहे।

UP BOARD :- प्रवेश व पंजीकरण को दें अतिरिक्त समय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link