Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 14, 2021

सितम्बर से कक्षाएं संचालित होने की संभावना : बीएसए

 आजमगढ। पल्हनी ब्लाक के उच्च प्राथमिक जाफरपुर में नये सत्र की पाठ्य पुस्तक का वितरण शुक्रवार को बीएसए अतुल कुमार सिंह व जिला समन्वयक आरसी चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान कुल सौ बच्चों में पुस्तक वितरण किया गया। पुस्तक पाकर बच्चे खुशी से चक उठे। 

सितम्बर से कक्षाएं संचालित होने की संभावना : बीएसए



बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को मुहल्ला क्लास व आनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। सितम्बर माह में कक्षाएं संचालित होने की सम्भावना है। जिले में संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, राजकीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय तथा मकतब मदरसा में करीब चार लाख पचीस हजार बच्चे नामांकित हैं।


इस मौके पर जिला स्काउट मास्टर दिनेश सिंह, कांती राय प्रअ, विजय कुमार, काजी अकील अहमद, नवीन मिश्रा, सोनू कुमार, सीता चौहान, विनीता सिंह, राजेन्द्र लाल सेल्ही आदिअध्यापक व अभिभावक रहे।

सितम्बर से कक्षाएं संचालित होने की संभावना : बीएसए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link