पिंडरा - सिंधोरा थाना क्षेत्र के गजेंद्रा गांव में सोमवार रात घर में घुसे बदमाशों ने शिक्षक पत्नी को बंधक बनाकर आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने असलहा दिखाकर आतंकित भी किया। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे सीओ पिंडरा ने घटना की जानकारी ली। पुलिस की एक टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई।
गजेंद्र गांव निवासी अजय पांडेय प्रयागराज के इंडिया स्थित एक महाविद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। गांव में उनकी पत्नी बबिता पांडेय रहती हैं। आरोप है कि रात में लगभग एक बजे नकाबपोश चार की संख्या में घुसे बदमाश घर का सामान समेटने लगे आहट पाकर उठी तो बदमाशों ने एक कुर्सी पर बंधक बना लिया और असलहा कनपटी पर सटा दिया। लगभग नौ लाख मूल्य के जेवर और तीन बोरी गेहूं उठा ले गए रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सुबह मौके पर पिंडरा सीओ अभिषेक पांडेय और कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्यामधर बिंद पहुंचे और घटना क्रम की जानकारी ली। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना की पुलिस छानबीन कर रही है।

