Primary ka master -छात्रों की संख्या नहीं बता सकी शिक्षिका
अलीगढ़। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. पूरन सिंह ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में बालक पाठशाला संख्या 33, कन्या पाठशाला संख्या 30 व कन्या पाठशाला संख्या 21 का निरीक्षण किया, जिसमें तमाम कमियां सामने आई। नामांकित विद्यार्थियों की संख्या शिक्षिका व शिक्षा मित्र नहीं बता सके।
डॉ. पूरन सिंह ने बालक पाठशाला संख्या 33 का निरीक्षण किया। कक्षा में बच्चे बातें कर रहे थे, तभी उन्होंने शिक्षिका कमल पाल सिंह से पूछा कि खड़े होकर क्या सोच रही हैं तो शिक्षिका ने कहा कि वह सोच रही हैं, उन्हें क्या पढ़ाना है। शिक्षक डायरी पर पाठ योजना नहीं थी। शिक्षा मित्र कुमार गौरव भी पढ़ा नहीं रहे थे। दोनों नामांकित विद्यार्थियों की संख्या नहीं बता सके। एडी बेसिक ने बीएसए को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

