Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 11, 2021

शहर के परिषदीय स्कूल स्मार्ट होने की जगह हो रहे बाट, बजट के अभाव में नगर क्षेत्र के 12 से अधिक विद्यालयों की स्थिति खराब

 वाराणसी। मिशन कायाकल्प के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम परिषदीय विद्यालय स्मार्ट हो चुके हैं, लेकिन शहरी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों की दशा बजट के अभाव में खराब है। ऐसे में परिषदीय स्कूलों के स्मार्ट होने के बाद बच्चों के स्मार्ट होने के सपने को अभिभावक अभी तक बाट जोह रहे हैं।



बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र के 124 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत तो कर दो, लेकिन नगर क्षेत्र के इन जर्जर विद्यालयों की तरफ उनका ध्यान किसी ने आकृष्ट नहीं कराया। पहले नगर क्षेत्र में 100 विद्यालय थे, लेकिन नगर निगम में कुछ गांवों के शामिल होने के बाद अब परिषदीय विद्यालयों की संख्या 165 हो जाएगी।


स्कूलों की स्थिति के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया किनगर क्षेत्र के स्कूलों में कायाकल्प के लिए नगर बजट नहीं उपलब्ध हो पाया है। बजट के लिए नगर आयुक्त पर पत्र खिलकर मांग की गई है, अनुमोदन होने के बाद इन स्कूलों को भी जल्द संवारा जाएगा।

शहर के परिषदीय स्कूल स्मार्ट होने की जगह हो रहे बाट, बजट के अभाव में नगर क्षेत्र के 12 से अधिक विद्यालयों की स्थिति खराब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link