Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 11, 2021

भाजपा में सुरक्षित है शिक्षकों का हित : श्रीचंद शर्मा

 वाराणसी। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रदेश संयोजक व शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा की उपस्थिति में हुई। इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा में ही शिक्षकों का हित सुरक्षित है।



मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने वित्त विहीन तदर्थ एवं स्थायी शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान किया। यूपी में पहली बार साढ़े चार साल में 1.25 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति हुई। प्रदेश सह संयोजक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षक भयमुक्त होकर अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवंबर माह में काशी क्षेत्र की सभी 71 विधान सभाओं में शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षकों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 15 अक्तूबर तक काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों की बैठक पूर्ण करनी है।


15 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक मंडलों की बैठक तथा दिसंबर में क्षेत्रीय स्तर पर महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी में शिक्षक जुट जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. कमलेश झा और संचालन डा.विश्वनाथ दूबे ने किया।

भाजपा में सुरक्षित है शिक्षकों का हित : श्रीचंद शर्मा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link